आज संभल जाएंगे राहुल! अखिलेश ने भी कर दिया ऐलान... योगी सरकार पर हमलावर सपा-कांग्रेस

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा () के मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जल्द ही संभल जाने की संभावना है। राहुल के जाने के बारे में सांसद इमरान मंसूर ने संकेत दिया है। वहीं अखिलेश यादव ने भी संभल जाने का ऐलान कर दिया है। पहले वहां पर सपा का प्रतिनिधिमंडल जाने वाला था। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी कही है कि एक-दो दिन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी घटनास्थल पर जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल आज ही जा सकते हैं और वहां हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। राहुल ने भी घटना को लेकर योगी सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। मैं भी संभल जाऊंगा- अखिलेशअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों को संभल जाने से रोका गया है। हम लोग तो संभल का हाल जानना चाहते हैं। अब मैं भी संभल जाऊंगा। भाजपा संविधान के उत्सव का ढोंग मना रही है। गौरतलब है कि वहां पर पहले समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जाने वाला था लेकिन आखिरी समय में योजना रद्द हो गई। अखिलेश यादव ने आज के दिन संविधान के प्रति पूरे सम्मान की बात कही। उन्होंने संभल हिंसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर दोबारा सर्वे क्यों कराया गया? हम लोग संविधान का उत्सव कैसे मनाएं। संभल में न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा संविधान को नहीं मानती है। उन्होंने सांसद के खिलाफ झूठे एफआईआर का केस किए जाने पर सवाल उठाया। DGP के निवेदन पर नहीं गए सपा नेताविधानसभा में सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज संभल जाने वाला था। और वहां के हालात के बारे में अखिलेश यादव को अवगत कराना था। लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। माता प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी से फोन पर बात के बाद उन्होंने अभी 2-3 दिन वहां नहीं जाने का निवेदन किया। इस वजह से अभी हम लोग नहीं जा रहे हैं।


from https://ift.tt/ng6tbhc

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन