सऊदी अरब में इस्लाम का अपमान? रियाद सीजन फेस्टिवल में मक्‍का के 'काबा' जैसी स्टेज, प्रिंस सलमान पर भड़के मुस्लिम

रियाद: की राजधानी रियाद में हुए सीजन फेस्टिवल का उद्घाटन कार्यक्रम विवादों से घिर गया है। इस विवाद की वजह स्टेज पर लगाई गई स्क्रीन बनी है। कार्यक्रम के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें स्टेज पर लगी स्क्रीन का आकार कथित तौर पर काबा जैसा दिख रहा है। ऐसे में इसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मुद्दा बना लिया है और पूरे कार्यक्रम को पवित्र काबा की बेदअबी की तरह माना है। रियाद सीजन फेस्टिवल से काबा जैसे स्ट्रक्चर वाली स्क्रीन और उसके चारों ओर डांस करते कलाकारों के वीडियो सऊदी अरब समेत दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में है। बड़ी तादाद में लोग इसे इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल का उपहास बताते हुए सऊदी की सरकार और खासतौर से क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए नाराजगी जता रहे हैं।

क्या कह रहे हैं सोशल यूजर्स

सोशल यूजर्स ने रियाद फेस्टिवल के स्टेज के चारों ओर डांसरों के घूमने की तुलना काबा में किए जाने वाले मुस्लिमों के उस अनुष्ठान से की है, जिसमें मक्का की ग्रैंड मस्जिद के केंद्र में पत्थर की इमारत जिसके चारों ओर उपासक परिक्रमा करते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सऊदी सरकार ने ऐसा करते हुए इस्लाम का अपमान किया है।'एक दूसरे सोशल यूजर ने लिखा, 'इस साल सऊदी अरब के रियाद फेस्टिवल में जो हुआ, वो ठीक नहीं है। स्टेज पर पवित्र काबा का एक मॉडल था, जहां डांसर नाच रहे थे और म्यूजिक चलाया जा रहा था। क्या सऊदी अरब में अभी भी धार्मिक विद्वान हैं? क्या वहां अभी भी मुसलमान ही रहते हैं?'

'सऊदी सरकार को शर्म आनी चाहिए'

सोशल मीडिया पर एक और यूजर ने गुस्सा दिखाते हुए कहा, 'शर्म आनी चाहिए अरब के लोगों, तुमने तो हद पार कर दी है। रियाद सीजन के उद्घाटन कार्यक्रम में पवित्र काबा के मॉडल डिजाइन को मनोरंजन के लिए मंच पर प्रदर्शित करना शर्मनाक है। इसके चारों और फूहड़ डांस किया जा रहा था।' रियाद में हुए इस कार्यक्रम में सऊदी अरब ने दुनिया के कई बड़े सितारों को बुलाया था। इनमें जेनिफर लोपेज भी शामिल थीं। उन्होंने बीते हफ्ते शुरू हुए रियाद में एली साब फैशन शो में प्रदर्शन किया था। शो में कैमिला कैबेलो और सेलीन डायोन भी शामिल थे।


from https://ift.tt/5OTsXBu

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन