मरीज बनकर अस्पताल में आया, फिर चाकू से डॉक्टर पर हमला, मची सनसनी

चेन्नई : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर बालाजी जगनाथन की अस्पताल परिसर में हत्या कर दी। वह ऑन्कोलॉजी विभाग में तैनात थे। सुबह लगभग 10.15 बजे एक शख्स मरीज बनकर उन्हें दिखाने आया था। इसी दौरान उसने डॉक्टर पर चाकू से कई वार किए और वहां से भागने लगा। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी ने अस्पताल से भागने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और अस्पताल परिसर में ही उसे पकड़ लिया। उसे गिंडी पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध के बारे में पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मां के इलाज से असंतुष्ट था आरोपी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध की मां प्रेमा का इस साल मई से नवंबर तक कलैगनार मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में कैंसर का इलाज हुआ था। जब उनकी मां को कुछ जटिलताएं हुईं, तो उनके बेटे ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। वह अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार को डॉक्टर के पास पहुंचे।

रिसेप्शन पर फीस देकर बनवाया ओपीडी कार्ड

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि प्रेमा के बेटे ने रिसेप्शन से एक आउट-पेशेंट स्लिप ली और डॉक्टर से मिलने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगा। उसके दोस्त भी उसके साथ थे।

डॉक्टर के कमरे में घुसते ही किया वार

डॉक्टर के कमरे में घुसने के बाद उसने रसोई का चाकू निकाला और डॉक्टर की गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब डॉक्टर ने जवाबी हमला किया तो उसके कान, सिर और ऊपरी छाती पर चोटें आईं।

डॉक्टर की हालत गंभीर

डॉक्टर, जो एक मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट है, की हालत गंभीर है और उसकी आपातकालीन सर्जरी की जा रही है। अस्पताल के निदेशक डॉ. एल पार्थसारथी ने कहा, 'उनके सिर, गर्दन और कान पर कई चोटें आई हैं। हम चोटों का आकलन कर रहे हैं। उसकी हालत गंभीर है।'

डॉक्टरों ने की हड़ताल

इस बीच, सर्विस और पीजी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट पर हुए क्रूर हमले की निंदा की है और सरकार से दोषियों को दंडित करने की मांग की है। डॉक्टरों ने उस अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद करने के लिए अचानक हड़ताल कर दी।


from https://ift.tt/N94CqFy

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन