पहले बजे ढोल-नगाड़े, बंटी खूब मिठाइयां, हरियाणा चुनाव के नतीजे बदलते ही कैसे कांग्रेस के दफ्तर के बाहर छा गई मायूसी

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है तो वहीं कांग्रेस को 36 सीटें मिलती दिख रही हैं, मगर शुरुआत से ऐसे रुझान नहीं थे। सुबह 8 बजे वोटों की गिनती के साथ ही कांग्रेस ने अच्छी खासी बढ़त बनाई हुई थी, आंकड़ा 55 को पार कर गया था। शुरुआती रुझानों को देखकर कांग्रेस के मुख्यालय में मिठाइयां तक बंटना शुरू हो गई थीं, सभी नेता और कार्यकर्ता ये मान चुके थे कि हरियाणा का यह रण वह जीते चुके हैं। इसके ठीक 1 घंटे बाद जैसे पासा ही पलट गया। रेस में पिछड़ती भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है तो वहीं कांग्रेस दफ्तर से लोग गायब हो गए हैं और वहां एक सन्नाटा सा पसर गया है। पहले बंटी मिठाइयां, बजे ढोल नगाड़े वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पहले दो घंटे के शुरुआती रूझान यह इशारा कर रहे थे कि 10 साल बाद कांग्रेस के सिर ही जीत का सहरा बंधेगा। तब कांग्रेस 55-59 सीटें तो वहीं बीजेपी को 16 सीटें मिलती दिख रही थीं। कांग्रेस के बड़े नेताओं में पवन खेड़ा, जयराम रमेश समेत कई दिग्गज दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे। सबने एक मन से कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो मेन दफ्तर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां भी बांटनी शुरू कर दी थीं,लेकिन कुछ देर बाद ही परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिखे। अब पसरा सन्नाटा, लोग गायब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। एक समय जीत का दावा करने वाली पार्टी के लिए अगले 1-2 घंटे में कहानी बदल गई। 16 सीटों पर सिमटती दिख रही बीजेपी ने अगले कुछ पलों में बाजी ही पलट दी। भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे है तो वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 50 से घटकर 36 पर पहुंच गया है। रूझान अपने पक्ष में न होता देख दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में भी लोगों की खुशी मायूसी में बदल गई। पार्टी के बाहर जश्न की तैयारियां शुरू कर देने वाले लोग अब गायब दिख रहे हैं। इस वक्त कांग्रेस मुख्यालय के बाहर रूझानों में पलटी का असर साफ दिख रहा है। पार्टी दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।


from https://ift.tt/wOvBrY9

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन