अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को लेकर चल रही खबर कितनी सच, जानिए
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को हुई वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अतीक अहमद की पत्नी के साथ उसकी गिरफ्तारी की खबरें हैं। दरअसल, उमेश पाल मर्डर केस में गुड्डू मुस्लिम को अनोखे अंदाज में बमबाजी करते देखा गया था। उसकी बमबाजी से लोग दहशत में आए और शूटरों ने उमेश पाल एवं उनके गनरों को गोलियों से छलनी कर दिया था। उमेश पाल केस में शाइस्ता परवीन पर साजिश रचने का आरोप लगा था। उमेश पाल मर्डर केस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। सोशल मीडिया पर गुड्डू मुस्लिम को बिना वजह ट्रेंड किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया एक्स पर गुड्डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में गुरुवार शाम से ही बना हुआ है। इसमें सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार किया गया है। गुड्डू को उनके साथी के साथ गिरफ्तार किए जाने की अफवाह उड़ी है। दावा किया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम आयशा है।ओडिशा से गुड्डू मुस्लिम के साथ गिरफ्तार महिला को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के रूप में पेश किया जा रहा है। दावा यह भी है कि आयशा दो माह की प्रेग्नेंट है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है।20 माह बाद भी फरार
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या के बाद भी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और अन्य चार मोस्ट वॉन्टेड अपराधी फरार चल रहे हैं। मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस के प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं पकड़ा जा सका है। फरार आरोपियों गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं, शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।अतीक से असद तक मरे
उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ के एक्शन में असद अहमद को झांसी में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया था। वहीं, माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को जांच के दौरान मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, इस दौरान शाइस्ता परवीन नजर नहीं आई। उमेश पाल केस की जांच अभी भी जारी है।from https://ift.tt/13QfRYr
Comments
Post a Comment