यूपी उपचुनाव: अखिलेश के गढ़ में बीजेपी ने 'यादव परिवार' में ही लगा दी सेंध, धर्मेंद्र के बहनोई हैं अनुजेश
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यादव परिवार में ही सेंध लगा दी है। करहल सीट पर जिस अनुजेश यादव को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया है, वह सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं। अनुजेश यादव सपा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के फूफा लगते हैं। तेज प्रताप मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पोते हैं। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजे आमने-सामने हैं। बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति अनुजेश यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया है। संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। अनुजेश यादव भी फिरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वह फिरोजाबाद के गांव भारौल के निवासी हैं। अनुजेश यादव के उम्मीदवारी की घोषणा से यूपी के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है।
2014 में मैनपुरी से सांसद चुने गए थे तेज प्रताप यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। ऐसे में अखिलेश ने यहां अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। तेज प्रताप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं। 2014 में वह सबसे पहले मैनपुरी से सपा सांसद चुने गए थे। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव सैफई महोत्सव के संस्थापक रहे हैं। तेज प्रताप यादव 2009 में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुके हैं।इन 9 सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं- उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।from https://ift.tt/mDhQLfF
Comments
Post a Comment