जंगल में धू-धू जलती फॉर्च्युनर कार, अंदर प्रॉपर्टी डीलर की लाश, क्या दोस्तों ने किया 'कांड'!
नोएडा: दादरी के एक जंगल में मेन रोड से करीब 100 मीटर अंदर मंगलवार देर रात एक फॉर्च्युनर कार जलती हुई देखकर लोगों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को खबर की गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में मौजूद प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस संजय के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दादरी के कोट पुल नगला इलाके के जंगल में देर रात फॉर्च्युनर कार कौन लेकर आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि संजय यादव की हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से कार में आग लगा दी गई है। कारोबारी संजय यादव गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले थे।
दोस्तों के साथ साइट पर निकले थे संजय यादव
पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव मंगलवार रात अपने दो दोस्तों के साथ साइट पर निकले थे। देर रात उनकी फॉर्च्युनर कार जलती हुई पाई गई। आशंका है कि हत्या के बाद संजय यादव को पेट्रोल डालकर कार में जलाया गया है।ज्वैलरी को लेकर चल रहा था विवाद
संजय यादव के घरवालों ने बताया कि उनका अपने दोस्तों के साथ ज्वैलरी को लेकर कुछ विवाद था। पुलिस और फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉर्च्युनर कार का रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद का है।from https://ift.tt/hDpZGb7
Comments
Post a Comment