उद्धव गुट का फैसला, संभावित कैंडिडेट की लिस्ट आई, सुनील राउत-आदित्य कहां से लड़ेंगे?

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी तक महाविकास अघाड़ी (MVA) की सीटों का ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो तीनों पार्टियों के बीच 250 सीटों पर सहमति बनी है। करीब 25 सीटों पर समाधान नहीं निकल पाया है और सहयोगी दलों को कौन सी सीटें दी जाएं? इस पर भी अभी तक फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है। खबर है कि 15 लोगों के नाम पर मुहर लगा दी गई है।किसके नाम की चर्चा?हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से आठ समेत उद्धव ठाकरे गुट के 15 उम्मीदवारों के नामों की सूची सामने आ गई है। इसमें वर्ली से आदित्य ठाकरे, अंधेरी ईस्ट से रितुजा लटके, शिवडी से अजय चौधरी, विक्रोली से सुनील राउत का नाम सामने आया है। अन्य जिलों के संबंध में राजापुर (रत्नागिरी) विधानसभा क्षेत्र से राजन सालवी, कुडाल (सिंधुदुर्ग) से वैभव नाइक, गुहागर (रत्नागिरी) से भास्कर जाधव के नाम बताए गए हैं।मुंबई से भावी विधायकनाम- विधानसभा सीटआदित्य ठाकरे - वर्लीसुनील राउत - विक्रोलीसुनील प्रभु - दिंडोशीअजय चौधरी - शिवडीऋतुजा लटके - अंधेरी ईस्टसंजय पोटनिस - कलिनाप्रकाश फातरपेकर - चेंबूररमेश कोरगांवकर - भांडुप पश्चिममुंबई के बाहर कौन से उम्मीदवार?नाम- विधानसभा सीटराजन साल्वी - राजापुर (रत्नागिरी)भास्कर जाधव - गुहागर (रत्नागिरी)वैभव नाइक - कुडाल (सिंधुदुर्ग)नितिन देशमुख - बालापुर (अकोला)कैलास पाटिल - उस्मानाबाद (धाराशिव)उदय सिंह राजपूत - कन्नड़ (छत्रपति संभाजीनगर)राहुल पाटिल - परभणी (परभणी)महाविकास अघाड़ी की मैराथन बैठकइस बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट आवंटन तय करने के लिए गुरुवार को मुंबई में महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, अनिल देसाई, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के जितेंद्र अवाद, राजेश टोपे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटिल मौजूद थे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।


from https://ift.tt/EGQtkLl

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन