नीतीश कुमार की कुर्सी पर है नजर? नए बंगले में जाते ही बोले सम्राट चौधरी- अब डिप्टी सीएम नहीं बनना है
पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने 5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शनिवार को गृह प्रवेश किया। इस बंगले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। 2015 से अब तक इसमें रहने वाला कोई भी डिप्टी सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। जब सम्राट चौधरी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनना है।
बंगला डिस्प्यूटेड नहीं होता है
इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगला डिस्प्यूटेड नहीं होता है, लोग डिस्प्यूटेड होते हैं। मेरे लिए बिहार का विकास मायने रखता है। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को विकास की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में आसुरी ताकत हैं, उसे हमें बाहर भगाना है। बिहार में असत्य को हराना है। बिहार को विकास की तरफ ले जाना है। यही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह घर कोई मायने नहीं रखता है। मैं अपने घर में रहता हूं। मैं अपने माता-पिता के साथ रहता हूं। लेकिन, यह सरकारी घर है, तो यहां मैं सरकारी काम करूंगा। मैं एक बार फिर से इस बात पर बल देना चाहता हूं कि हमारे लिए हमेशा से ही बिहार का विकास महत्वपूर्ण रहा है और आगे भी रहेगा।गृह प्रवेश के दौरान सीएम नीतीश भी रहे मौजूद
सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर वो आगे क्या करना चाहते हैं। क्या वो मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश करेंगे या फिर कोई और बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे? बता दें कि सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के मौके पर इस बंगले में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत कई नेता मौजूद रहे।पहले तेजस्वी यादव के पास था बंगला
इससे पहले यह बंगला आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास था। तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद यह बंगला खाली करना पड़ा था। हालांकि, इस बंगले को लेकर उस समय भी काफी विवाद हुआ था। तेजस्वी यादव पर आरोप लगा था कि उन्होंने बंगले का सारा सामान अपने साथ ले गए हैं। हालांकि आरजेडी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे घटिया राजनीति बताया था।from https://ift.tt/9zhv7TZ
Comments
Post a Comment