रेलयात्री ध्यान दें! धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

धनबाद: दुर्गा पूजा में ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे कई अतिरिक्त ट्रेन चला रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने पूजा स्पेशल धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेन कोडरमा-गया-डीडीयू-वाराणसी-प्रयागराज-दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के बीच चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन संख्या 03309/03310 एक्सप्रेस स्पेशल की शुरुआत 1 अक्टूबर से शुरू होगी और 27 नवबंर तक किया जाएगा। पूजा स्पेशल इन ट्रेन का संचालन धनबाद से प्रत्येक मंगलवार और जम्मूतवी से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। इस स्पेशल में थर्ड एसी के 20 कोच होंगे।

धनबाद से जम्मूतवी के लिए यह होगा समय

गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 1 अक्टूबर से 26 नवबंर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से सुबह 10.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन 10.35 बजे गोमो, 10.50 बजे पारसनाथ, 11.12 बजे हजारीबाग रोड, 11.42 बजे कोडरमा, 13.30 बजे गया, 14.24 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 14.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 14.54 बजे सासाराम, 15.35 बजे भभुआ रोड और शाम 17.00 बजे डीडीयू रुकते हुए बुधवार को रात 21.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

जम्मूतवी से धनबाद के लिए यह होगा समय

वापसी में गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 2 अक्टूबर से 27 नवबंर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से रात के 11.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 5.00 बजे डीडीयू, 6.25 बजे भभुआ रोड, 6.48 बजे सासाराम, 7.10 बजे डेहरी ऑन सोन, 7.32 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 8.55 बजे गया, 10.35 बजे कोडरमा, 11.10 बजे हजारीबाग रोड, 12.05 बजे पारसनाथ और दोपहर 12.30 बजे गोमो रुकते हुए दिन के 2.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

धनबाद से जम्मूतवी के बीच इस ट्रेन का ठहराव 22 स्टेशनों में होगा। इनमें गोमो जंक्शन, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम जं, भभुआ रोड, पं दीनदयाल उपाध्याय जं, वाराणसी जं, प्रयागराज जं, गोविंदपुरी जं, टुंडला जं, दिल्ली जं, सोनीपत, पानीपत, अम्बाला कैंट जं, सरहिंद जं, लुधियाना जं, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट शामिल हैं।


from https://ift.tt/vRkufSN

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन