आसपास सामान का ढेर और बीच में फाइलों पर साइन करती दिखीं सीएम आतिशी, AAP ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को बुधवार को सील कर दिया गया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन का सामान दिल्ली सीएम आवास से निकाला है। दिल्ली सरकार और एलजी की इस आदेश को लेकर तनातनी के बीच आज आम आदमी पार्टी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिल्ली की मुख्यमंत्री अपने निजी आवास पर अपने सामान के साथ हैं। आम आदमी पार्टी ने निशाना साधते हुए कहा कि सीएम आतिशी का सामान तो बाहर फिकवा सकते हैं लेकिन जनता की सेवा और काम करने के जज्बे को नहीं छीन सकते।फाइलों पर साइन करती दिखीं आतिशी दिल्ली की सीएम आतिशी को अपने पैक्ड सामान के बीच फाइलों पर साइन करते भी देखा गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने निजी आवास पर अपने सामान के साथ हैं। सीएमओ के हैंडल से आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से आतिशी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी के कार्यालय द्वारा बुधवार को कहा गया कि यह देश के इतिहास में पहली बार है, जब मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला है।आम आदमी पार्टी ने साधा निशानाआम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से बीजेपी और एलजी वीके सक्सेना पर अटैक करते हुए कहा कि ये होता है जनता के लिए काम करने का जज्बा। BJP के LG दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी का आवास छीनकर सीएम हाउस से उनका सामान तो बाहर फिकवा सकते हैं लेकिन जनता की सेवा और काम करने के जज्बे को नहीं छीन सकते। आम आदमी पार्टी की सरकार तमाम बाधाओं और मुश्किलों से लड़ते हुए अंतिम सांस तक दिल्ली की जनता की सेवा करती रहेगी और उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।
from https://ift.tt/0zABcYH
Comments
Post a Comment