महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने किया गंगा पूजन, संतों के साथ बैठक... तैयारियों को धार देने में जुटी संगम नगरी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इन तैयारियों को और गति देने एवं योजनाओं की समीक्षा के लिए सीएम रविवार को संगम नगरी पहुंचे। सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचने के बाद गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद अक्षयवट निरीक्षण और हनुमान मंदिर का दर्शन भी किया। सीएम योगी गंगा पंडाल परेड मैदान में अखाड़े के संतों के साथ बैठक की। 13 अखाड़े के संतों को सीएम के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें विभिन्न अखाड़ों के शाही स्नान को लेकर समय का निर्धारण होना है। साथ ही, अन्य तैयारियों के बारे में संतों और अखाड़ों की राय ली गई है। साथ ही, सीएम ने संतों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन अखाड़ों के साथ मिलकर बेहतर आयोजन की रूपरेखा तैयार करेगा।सीएम योगी ने संतों के साथ बैठक के बाद योजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। सीएम योगी इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में बैठक ले रहे हैं। इसमें वह 6500 करोड़ रुपये की योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही महाकुंभ के लोगो, वेबसाइट और एप की लांचिंग भी होनी है। सीएम योगी दोपहर 2:10 बजे भारद्वाज कॉरिडोर का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद वह आईईआरटी आरओबी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:40 बजे सीएम योगी अलोपी बाग आश्रम में स्वामी वासुदेवानंद से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे नैनी रेलवे स्टेशन रोड, छिवकी रेलवे स्टेशन रोड, आदि वेणी माधव मंदिर का निरीक्षण करेंगे। शाम 4:15 सीएम योगी के लखनऊ रवाना होंगे।

लगातार धीमा रहा है काम

महाकुंभ के आयोजन की तैयारी प्रयागराज में जोर-शोर से चल रहे हैं। हालांकि, अभी भी निश्चित डेडलाइन से कार्य करीब डेढ़ माह पीछे चल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी के प्रयागराज आगमन के बाद इसकी गति तेज होने की उम्मीद की जा रही है। अब तक अधिकारी समय पर काम पूरा होने की बात कर रहे थे। इसके बाद भी गति में तेजी नहीं हो पा रही थी। मुख्यमंत्री रविवार को खुद करीब 6 घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहकर हर एक योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे इतना तय माना जा रहा है कि अब हर काम निर्धारित समय सीमा पर पूरा होगा। सीएम योगी ने साफ तौर पर संकेत दे दिया है कि योजनाों की निगरानी सीधे उनके स्तर पर होगी।

एक दिन पहले दिखी रफ्तार

सीएम योगी के आगमन के एक दिन पहले यानी शनिवार को कई योजनाओं की गति को तेज किया गया। बालसन चौराहे पर पाइपलाइन बिछाने के लिए पिछले 20 दिन से गड्ढा खोदकर छोड़ा गया था। शनिवार की शाम तक उसे पूरी तरह से बना दिया गया है। वहीं, मेला क्षेत्र में भी साफ-सफाई कराई गई है। इसके अलावा तमाम योजनाओं की समीक्षा स्वयं विभाग के शीर्ष अधिकारियों के स्तर पर शुरू की गई है।दशाश्वमेध घाट पर काम तेज किया गया है। रिवर फ्रंट टाइप रोड का काम सतह पर दिखने लगा है। काम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राधिकरण में अधिकारी लगातार समीक्षा में जुटे हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, अनिल गर्ग संजय प्रसाद सहित 15 वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने प्रयागराज में डेरा डाल दिया है।

योजनाओं की सीएम कर रहे समीक्षा

अफसरों ने सीएम योगी के आगमन के एक दिन पहले ही यहां पर सभी काम की समीक्षा कर उसकी गति बढ़ाने और डेडलाइन पर बच्चे काम को पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम योगी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अब तक जारी हो चुके 6500 करोड़ रुपये के बजट की समीक्षा कर रहे हैं। इसके तहत शहर में बन रहे 15 आरओबी-आरयूबी, पीडीए की 40 सड़कें, 38 चौराहों के सौंदर्यीकरण और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हो रही है।


from https://ift.tt/mHNVxrB

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन