पृथ्वी शॉ के बल्ले से आयुष म्हात्रे ने ठोका शतक, 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने महाराष्ट्र के उड़ाए होश

मुंबई: युवा सलामी बल्लेबाज के पहले प्रथम श्रेणी शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गत चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन शुक्रवार को महाराष्ट्र पर दबाव बना दिया । 17 साल के म्हात्रे ने अपने तीसरे ही मैच में नाबाद 127 रन बना लिये हैं। उन्होंने 163 गेंदों की अपनी पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाये। मुंबई ने पहले दिन के आखिर में तीन विकेट पर 220 रन बना लिये। पृथ्वी शॉ के बल्ले से आयुष म्हात्रे ने ठोका शतकभारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ को कौन नहीं जानता। हालांकि निरंतरता के साथ रन नहीं बनाने की वजह से शॉ टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। हालांकि वो रन बनाए या ना बनाए। उनका बल्ला तो चल रहा है। जी हां, जिस बल्ले से आयुष म्हात्रे ने रणजी ट्रॉफी में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी है। वो बल्ला किसी और का नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ का था। बता दें कि आयुष सरफराज खान के भाई मुशीर खान की जगह खेल रहे हैं। बता दें कि शॉ भी इस मैच में खेल रहे हैं। आयुष ने पृथ्वी के साथ ओपनिंग की। लेकिन भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान रह चुके शॉ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। 12वीं क्लास के स्टूडेंट हैं आयुष म्हात्रेमुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में ओपनिंग करते हुए शतक जड़ने वाले आयुष 12वीं क्लास के छात्र हैं। उनको 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट में इंट्रस्ट था। आयुष म्हात्रे ने इस बात का खुलासा खुद किया कि उन्होंने पृथ्वी शॉ से बैट मांगा था और शॉ ने उन्हें बैट दे दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी महाराष्ट्रटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 126 रन पर आउट हो गई । बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 6 . 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिये । मोहित अवस्थी को तीन और रॉयस्टोन डायस तथा शार्दुल ठाकुर को दो दो विकेट मिले।महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दो रन बनाकर आउट हो गए। निखिल नाईक ने 38 और अजीम काजी ने 36 रन बनाये। मुंबई ने पृथ्वी साव (01) और हार्दिक तामोर (04) के अलावा अजिंक्य रहाणे (31) के विकेट गंवाये। श्रेयस अय्यर 59 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।(भाषा को इनपुट के साथ)


from https://ift.tt/frWdKT0

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन