एक को देश से लगाव ने वापस बुलाया, दूसरे ने बच्चों के दी वैज्ञानिक सोच... दिल्ली के इन 2 टीचर्स को सलाम

नई दिल्ली: दिल्ली के दो स्कूल प्रिंसिपल्स पल्लवी शर्मा और चारू शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिक्षक दिवस पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन शिक्षकों ने छात्रों के समग्र विकास और नवाचारी शिक्षण विधियों में उत्कृष्टता प्राप्त की है। आज शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 50 टीचर्स को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। उन 50 टीचर्स में दो दिल्ली की भी दो महिला प्रिंसिपल शामिल हैं। जिन्हें आज नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं कौन हैं वो दो प्रिंसिपल चारू और पल्लवी जिन्हें आज विज्ञान भवन में अवॉर्ड मिलेगा।

15 साल से प्रिंसिपल हैं चारू शर्मा

चारू शर्मा छह विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वो वैज्ञानिक, शोध और खेल के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने प्रिंसिपल रहते हुए कई अहम बदलाव भी किए। चारू ने अपने बारे में बताया कि साल 2019 से वो डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले देहरादून सहित अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। बता दें कि चारू के पिता जय भगवान शर्मा भी एक केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे।

पल्लवी शर्मा को है छात्रों की क्षमता पर विश्वास

आज नेशनल टीचर्स डे के मौके पर पल्लवी शर्मा को भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पल्लवी शर्मा विकासपुरी स्थित ममता मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल हैं। बता दें कि वो अपने परिवार साथ अमेरिका चली गई थी लेकिन भारत से उनका लगाव उन्हें वापस अपने वतन में खींच लाया। जिसके बाद पल्लवी भारत आ गई और उनके माता-पिता और भाई अभी भी अमेरिका में हैं।पल्लवी शर्मा ने ने इस पुरस्कार को अपने स्कूल की पूरी टीम को समर्पित किया है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल 5 सितम्‍बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है। इसमें कठिन, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।


from https://ift.tt/qVgPh71

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन