ये हैं दुनिया के युवा अरबपति, बाप-दादा से मिली दौलत पर करते हैं ऐश, जानें कहां खर्च करते हैं पैसा

नई दिल्ली: आपने देश-दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में सुना होगा। इसमें एलन मस्क, जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी आदि नाम प्रमुख हैं। दुनिया के ज्यादातर अमीर लोगों में एक बात कॉमन है। वह यह कि इन्होंने अपने दम पर दौलत बनाई है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के काफी युवा भी दौलतमंद हैं। फोर्ब्स ने कुछ समय पहले दुनिया के टॉप 10 ऐसे युवा अरबपतियों की लिस्ट जारी की है जिनकी उम्र 35 साल से कम है। इन सारे युवा अरबपतियों में भी एक बात कॉमन है। वह यह कि काफी युवा अरबपतियों को यह दौलत अपने बाप-दादा से विरासत में मिली है।

ये हैं टॉप-4 सबसे युवा अरबपति

1. फोर्ब्स की सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में पहला नाम का है। ऑस्ट्रिया के रहने वाले मार्क की उम्र 31 साल है। इसके पास 39.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये) है। यह रेड बुल के को-फाउंडर डीट्रिच माटेशिट्ज के बेटे हैं। डीट्रिच का साल 2022 में निधन हो गया था। इसके निधन के बाद कंपनी की 49 फीसदी हिस्सेदारी मार्क के पास आ गई थी।2. John Collisonइस लिस्ट में दूसरा नाम जॉन कॉलिसन का है। आयरलैंड के रहने वाले जॉन की उम्र 33 साल है। जॉन ने अपने भाई के साथ मिलकर साल 2010 में Stripe नाम की एक कंपनी की नींव रखी थी। जॉन ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी इस कंपनी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। इनकी संपत्ति 7.4 बिलियन डॉलर है।3 और 4. Firoz Mistry और Zahan Mistryइस लिस्ट में नंबर 3 और 4 पर फिरोज मिस्त्री (27 साल) और जहान मिस्त्री (25 साल)का नाम है। आप सोच रहे होंगे कि यह तो भारतीय हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। फिरोज और जहान टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री के बेटे हैं। इनके पास आयरलैंड देश की नागरिकता है। हालांकि पुश्तैनी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। चूंकि इनका बिजनेस इंडिया से जुड़ा है, इसलिए ये मुंबई में रहते हैं। दोनों के पास बराबर-बराबर 5.1-5.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। यह संपत्ति उन्हें अपने पिता साइरस मिस्त्री के निधन के बाद टाटा ग्रुप और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप से विरासत में मिली है।

यहां खर्च करते हैं रकम?

आपके मन में सवाल होगा कि ये युवा अरबपति इस संपत्ति को कहां और कैसे खर्च करते हैं? तो बता दें कि इन्हें संपत्ति बेशक विरासत में मिली हो, लेकिन इसे गलत या अनावश्यक कामों में खर्च नहीं करते। दुनिया के सबसे युवा अरबपति मार्क माटेशिट्ज की बात करें तो मार्क को बिजनेस के साथ रेसिंग कारों का भी शौक है। वह फॉर्मूला वन की दो टीमों के भी मालिक हैं। जॉन कॉलिसन और दूसरे युवा अरबपति भी अपने पैसे को बिजनेस में ही इन्वेस्ट करते हैं।


from https://ift.tt/pbSeWv6

Comments