मुंबई के सायन हॉस्पिटल में रेजीडेंट महिला डॉक्टर पर हमला, नशे में धुत लोगों ने झगड़े के बाद बनाया निशाना

मुंबई: कोलकाता की घटना के बाद जहां देशभर में आक्रोश है और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। तो इस बीच मुंबई के सायन अस्पताल में एक लेडी डॉक्टर पर हमले की घटना सामने आई है। नशे में धुत कुछ लोगों ने अस्पताल की एक डॉक्टर पर हमला किया। इसमें डॉक्टर को शारीरिक तौर पर चोटें आई हैं। मुंबई में यह घटना रविवार सुबह हुई। जब पांच से छह लोगाें ने एक रेजीडेंट डॉक्टर पर हमला बोल दिया। यह घटना सुबह करीब 3.30 बजे हुई, जब डॉक्टर सायन अस्पताल के वार्ड में ड्यूटी पर थी।गालीगलौच के बाद अटैक प्रत्यक्षदर्शियों से मिले ब्योरे के अनुसार पांच से छह लोगों का एक समूह एक घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचा था। इसमें व्यक्ति क चेहरे पर चोट थी। अस्पताल पहुंचे मरीज का इलाज किया जा रहा था, तभी उसके तीमारदारों ने महिला डॉक्टर को गाली देना और धमकाना शुरू कर दिया। डॉक्टर पर कथित तौर पर शारीरिक हमला भी किया गया, जिससे वह खुद को बचाने की कोशिश करते समय घायल हो गई। महिला डॉक्टर फिलहाल सायन पुलिस स्टेशन में है, जहां वह अपना बयान दे रही है और एफआईआर दर्ज की जा रही है


from https://ift.tt/EqFo7AK

Comments