ब्याज पर पैसे... बाइक गिरवी और CCTV फुटेज में चार लोग, मुकेश सहनी के पिता को मारने वाले की हो गई पहचान?

दरभंगा: वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार देर रात अपराधियों ने जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी आरएस भट्टी से फोन पर बात कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़ी जानकारी जुटाई है।

सीसीटीवी में दिखे चार लोग

दरभंगा एसएसपी ने बताया कि मुकेश सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच 4 लोग घर में दाखिल हुए और कुछ देर बाद बाहर निकल गए। पुलिस ने इन संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके मोबाइल डिटेल, आपराधिक इतिहास, मृतक के साथ लेनदेन और इतनी रात को घर जाने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, आस-पास के लोगों से भी इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ब्याज पर पैसे के लिए मर्डर?

पुलिस जांच में पता चला है कि इनमें से दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसे लिए थे। एक संदिग्ध ने अपनी बाइक भी गिरवी रखी थी, जिसे छुड़ाने के लिए ये लोग उस रात गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का दो दिन पहले इनमें से दो लोगों से झगड़ा हुआ था। मृतक ने दोनों को सबक सिखाने की धमकी दी थी। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार देर शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


from https://ift.tt/VuKkw4B

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन