गुजरात के कच्छ में गश्त के दौरान हरामी नाले पास गर्मी से BSF अधिकारी और जवान की मौत

अहमदाबाद: गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के दौरान ‘’ क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और एक जवान की अत्यधिक गर्मी से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक कि यह घटना शुक्रवार को हुई और बताया जा रहा है कि सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयालराम को तापघात हुआ था तथा उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। विश्वदेव बीएसएफ की 59वीं बटालियन से थे। सूत्रों के अनुसार कि बीएसएफ के दोनों कर्मी जीरो लाइन (दोनों देशों की सीमा के ठीक बीच का स्थान) पर गश्त कर रहे थे, तभी वे अचानक बेसुध होकर गिर गए। दोनों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।चुनौतीपूर्ण है यहां पर ड्यूटी भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगे कच्छ के सरक्रीक में हरामी नाला है। यह क्षेत्र देश की सबसे ज्यादा खतरनाक सरहदों में एक है। यहां पर निगरानी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। अक्सर यहां पर पाकिस्तान की तरफ से आने लापता नौकाएं और ड्रग्स की खेपें मिलती आई हैं। आम लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधिक इस इलाके में बीएसपी की निगरानी रखती है। कच्छ के इस इलाके में समुद्री छोर पर 8 किलोमीटर क्षेत्र में भारी दलदल है। पहले यह इलाका घुसपैठ के लिए चर्चा में आया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीएसएफ ने यहां पर चौकसी बढ़ाई है। इसके बाद यहां से घुसपैठ की घटनाएं कम हो गई हैं। यहां पर बीएसएफ के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)


from https://ift.tt/McP3neI

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन