हाथरस हादसे से दुखी प्रेमानंद महाराज का बड़ा फैसला, वृंदावन में रात की पदयात्रा अनिश्चितकाल तक रोकी

सूरज मौर्य, मथुरा : हाथरस हादसे के बाद ने बड़ा फैसला लिया है। प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन में अपनी रात की पदयात्रा को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। इसके बारे में लेटर जारी कर अपने भक्तों को सूचना दी है। श्री हित राधा केली कुंज परिकर की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही हृदय विदारक और अत्यंत दुखद है, जिसमें हम सबकी गहन संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है। उपरोक्त घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2:15 बजे से श्री हित राधा केली कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। कृपया कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हों, न ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से की अपील

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया। 4 जुलाई को उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु का एक वर्ष कम हो जाएगा। बहुत व्यापक तरीके से अद्भुत आनंद उत्सव की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस वीडियो के माध्यम से हम एक निवेदन और प्रार्थना करना चाह रहे हैं। 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं। हमारी एक प्रार्थना है कि आप लोग हमारी अपील मानें तो हमें अपार प्रशंसा होगी। 1 तारीख से ही जन समुदाय और बागेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा हो गई है। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपील की कि लोग अपने घर से ही उत्सव मनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं।


from https://ift.tt/cRkSVHC

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन