हरदोई पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, गोली लगने के बाद 4 गिरफ्तार, थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

सुधांशु मिश्र, : टड़ियावां पुलिस ने चार गोकशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास सें तमंचे, कारतूस और गोकशी के लिए इस्तेमाल होने वाली औजार भी बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को थाना टड़ियावां क्षेत्र में खारजा नहर के किनारे झाडियों में 2 बैलों के अवशेष पड़े मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के ग्राम अयारी श्याम कुमार हैं, जिसने यह बैल तीन जुलाई की शाम खेत में लगे ट्यूबवैल पर बंधे थे, जो रात में गायब हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश गोकशी निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया।शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टड़ियावां की अलीशाबाद ईदगाह के निकट मौजूद है, जो गोकशी का कार्य करते है। सूचना मिलते पुलिस ने ऐक्शन लिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग की और वहां से भाग गए। पुलिस टीम ने उन्हें वहद ग्राम हर्रई के निकट घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद उर्फ मोहम्मद अहमद और सिद्दीक को गोली लगी। पुलिस ने इनके दो अन्य साथी अजय और नन्हे को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी और दो सिपाही हुए घायल

मुठभेड़ के दौरान टड़ियावां थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विनय यादव और कांस्टेबल शेष यादव भी घायल हो गए। हालांकि यह आरोपियों की गोली से नहीं बल्कि उनको पकड़ने की कोशिश में घायल हुए हैं। इनकी मरहम पट्टी टड़ियावां सीएचसी में की गई। वहीं गोली लगने से घायल हुए अभियुक्तों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

गोकशी के औजार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, 6 कारतूस, 2 अदद मांस काटने वाले चाकू, 2 लकड़ी काटने का ठीहा, 4 बोरी प्लास्टिक, 40 प्लास्टिक की काली पैकिंग पन्नी, एक बांका और एक रस्सी बरामद की। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों पर पूर्व में कई केस दर्ज हैं। पिछले दो महीने के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच करीब सात मुठभेड़ हो चुकी हैं।


from https://ift.tt/GhMztQS

Comments