बेकसूर हैं केजरीवाल...सोरेन को जमानत मिलने पर संजय राउत ने PM मोदी और शाह पर साधा निशाना- वीडियो
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/111358400/nbt-video.jpg)
मुंबई: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। राउत ने कहा कि कोर्ट में ईडी एवीडेंस नहीं दे पा रही है। इस देश की एजेंसी मोदी और शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। उनके इशारे पर जांच होती है। राउत ने कहा कि हेमंत सोरेन के मामले में यही हुआ है। अरविंद केजरीवाल भी निर्दोष हैं। राउत ने अपने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अनिल देशमुख भी निर्दोष है। यही वजह है कि कोर्ट भी यह मान रही है कि ईडी की तरफ से की जा रही कार्रवाई परेशान करने के लिए हैं। राउत यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन भी निर्दोष हैं। कोई सबूत नहीं मिले राउत ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने 10 साल में जितने भी राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। मैं इसका उदाहरण हूं। अनिल देशमुख केखिलाफ कोई सबूत नहीं है, केजरीवाल जी को पकड़ा है, कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, आप उन्हें परेशान कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के बारे में भी यही कहा है। इस देश की एजेंसी मोदी-शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। हेमंत सोरेन बेकसूर थे।100 दिन बाहर आए थे संजय राउत शिवसेना यूबीटी ने संजय राउत को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरेस्ट किया था। इसके बाद संजय राउत को तीन महीने तक जेल मे रहहना पड़ा था। संजय राउत 9 नवंबर, 2022 को जेल से दूट से थे। राउत 100 दिन पर बाद जमानत हासिल कर पाए थे। राउत के मामले में पीएमएलए जज ने ईडी के आचरण पर टिप्पणी की थी और कहा कि विशुद्ध सिविल विवादों को 'मनी लॉन्ड्रिंग' या 'आर्थिक अपराध' करार दिया गया। कोर्ट ने कहा था कि संजय राउत को बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया गया।
from https://ift.tt/ZcE5du1
Comments
Post a Comment