योगी के खासमखास, इंवेस्टर्स समिट में निभाई अहम भूमिका, यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज सिंह को जानिए

संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। मुख्यमंत्री के पसंदीदा अधिकारी मनोज सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो कि 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। इनका कार्यकाल जुलाई 2025 में समाप्त होगा। अभी तक उनके पास पंचायती राज विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 से ज्यादा विभागों और संस्थाओं की जिम्मेदारी थी। वहीं ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश करार में मनोज सिंह की प्रमुख भूमिका रही है। झारखंड की राजधानी रांची शहर में जन्मे मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त और राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त भी रह चुके हैं। इसके अलावा पंचायतराज विभाग और हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव के रुप में सेवाएं दे चुके हैं। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची शहर के निवासी हैं। वर्ष 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। वह गौतमबुद्ध नगर में पहली बार बतौर जिलाधिकारी 2 दिसंबर 1997 से 10 अप्रैल 1998 तक तैनात रहे। इसके बाद दूसरी तैनाती ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में हुई। तब 25 अप्रैल 2010 से 5 जुलाई 2010 छोटे कार्यकाल में काम किया था।

सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर मनोज सिंह

मनोज सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे विश्वसनीय अफसर माना जाता है। इनके पास कई अहम विभागों की जिम्मेदारी रही हैं और शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही। इनकी नियुक्ति से सरकार को उम्मीद है कि प्रदेश में विकास कार्य और निवेश को और बढ़ावा मिलेगा। मनोज कुमार सिंह की गिनती यूपी के प्रभावशाली नौकरशाहों में होती रही है। अफसरशाही में मुख्य सचिव के बाद सबसे ताकतवर अफसर के रूप में सामने आए हैं। उन्‍हें जब पिछले महीने आईआईडीसी के पद पर तैनाती मिली तो चर्चा हुई कि लंबे समय बाद किसी अधिकारी को कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी एक साथ दी गई है।

दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त

दरअसल, 1984 बैच के IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। उन्हें दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्ति से ठीक पहले सेवा विस्तार देकर उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद, उन्हें दिसंबर 2022 में और फिर दिसंबर 2023 में सेवा विस्तार मिला। हालांकि अब उन्हें चौथा सेवा विस्तार नहीं मिला और शासन ने IAS मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है।


from https://ift.tt/bB4EGug

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन