आखिर कहां रुका है मानसून? कब पड़ेंगी यूपी में फुहारें, जानिए मौसम विभाग ने क्‍या बताई तारीख

गोरखपुर: यूपी में गर्मी की वजह से जनता बेहाल है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 72 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। ये हालात अगले 4 से 5 दिन तक रहने वाले हैं। ऐसे में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर मानसून कहां ठहर गया है? इस साल मानसूनी हवाएं 30 मई को केरल के तट पर पहुंची थीं। इस लिहाज से मानसून सही समय पर भारत पहुंचा था। लेकिन इसके बाद मानसूनी हवाओं की गति धीमी हुई और यह लगभग इस समय स्थिर हो गई है। उत्‍तर प्रदेश में मानसून पूर्व की ओर से एंट्री लेता है। इसका रास्‍ता बंगाल, बिहार होते हुए यूपी में होता है। लेकिन फिलहाल यह पश्चिम बंगाल के इस्‍लामपुर में ही थमा हुआ है। बिहार में होने वाली प्री मानसून बारिश भी इस साल औसत से कम हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बिहार में महज 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि यह 42.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह से यह 66 पर्सेंट कम है। चूंकि बिहार को पार करके ही आएगा इसलिए पहले बिहार में मानसून की प्रगति पर ध्‍यान रखना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून की रात को मानसून किशनगंज और पूर्णिया जिले से होकर बिहार में आगे बढ़ेगा। अगर हालात ठीक रहे तो यहां से यूपी तक आने में उसे करीब एक सप्‍ताह लग जाएगा। इस तरह मानसून 22 जून के आसपास पूर्वी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया होते हुए प्रदेश में आगे बढ़ेगा। तब तक यूपी को भीषण गर्मी और लू से जूझना होगा। गर्मी का यह आलम है कि देर रात भी पारा 40 के आसपास रहता है।


from https://ift.tt/VS5Afak

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन