महाआर्यमन सिंधिया के साथ उनके मैनेजर ने किया बड़ा धोखा, सब्जी बेचने में लगा दिया चूना

ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर स्थित सब्जी मंडी में आढ़त करने वाली एक फर्म के मैनेजर ने समिति को लाखों का चूना लगाया है। साथ ही उसने फर्म के मायमंडी ऐप के जरिए भी 2 साल तक मंडी टैक्स को हड़पा है। जांच पड़ताल में यह गबन 12 लाख रुपए का सामने आया है। पुलिस ने आढ़त फर्म के कर्मचारी की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर शिवम गुप्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मामला दर्ज कराया है। यह फर्म ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया से जुड़ा हुआ है।

मैनेजर ने बना ली दूसरी कंपनी

दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बड़ी सब्जी मंडी की एक समिति थोक में माल खरीद कर छोटे-मोटे दुकानदारों को सप्लाई करती थी। इसके लिए समिति ने एक मायमंडी का एक ऐप भी बना रखा था। इसी के मिलते जुलते नाम से सोसाइटी मैनेजर शिवम गुप्ता ने एक अन्य फर्म बना ली और जो मंडी टैक्स का दो फ़ीसदी पैसा मिलता था, उसे खुद ही रख लिया करता था। इस तरह से शिवम गुप्ता और उसके साथी कर्मचारियों ने मायमंडी और टैक्स के जरिए दो तरफा सोसाइटी से धोखाधड़ी की है।

मैनेजर पर एफआईआर दर्ज

मामला उजागर होने के बाद अब पुलिस ने समिति के ही अन्य कर्मचारी उत्कर्ष हण्डे की शिकायत पर शिवम गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। धोखाधड़ी का यह मामला बड़ा भी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल 12 लाख रुपए का फ्रॉड सामने आया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की है कंपनी

दरअसल, माय मंडी एप का संचालन हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड करती है। इस कंपनी के डायरेक्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और उनके पार्टनर सुर्यांश जैन हैं। आरोपी इसी कंपनी में प्रोक्यूरमेंट मैनेजर है। आरोपी मैनेजर के साथ ठगी में कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है।

मंडी टैक्स को हड़पा

वहीं, एक फर्म के मैनेजर ने समिति को न सिर्फ लाखों का चूना लगाया है बल्कि उसने फर्म के मायमंडी ऐप के जरिए भी 2 साल तक मंडी टैक्स को हड़पा है। जांच पड़ताल में यह गबन 12 लाख रुपए का सामने आया है। पुलिस ने आढ़त फर्म के कर्मचारी की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर शिवम गुप्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मामला दर्ज कराया है।


from https://ift.tt/1ODJHpr

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन