बाथरूम में फिसलकर उनकी मौत हो गई... हिमाचल में पत्नी ने पति को मार डाला, पुलिस को फोन कर बताई ये कहानी
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/110073549/photo-110073549.jpg)
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। मनाली के अंतर्गत आने वाले पतलीकूहल गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला का कहना है कि उसका अपने पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही है।हत्या कर खुद पुलिस को किया फोनजानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात को अंजाम देकर महिला ने पुलिस को खुद फोन किया। महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसका पति बाथरूम में फिसल गया है और उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीता था। वो शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। लोहे की रॉड से की हत्यामहिला ने बताया कि आज भी वो उसके साथ मारपीट कर रहा था। उसने अपने बचाव में उसपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रॉड उसके सिर पर लगी, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी महिला का नाम निकिता है और उसकी उम्र 36 साल है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।ट्रैक्टर चलाता था अशोकमामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया मृतक अशोक कुमार बिलासपुर जिले के घुमारवीं के दाभला के गिलासी गांव का रहने वाला था। 40 वर्षीय अशोलक कुल्लू में ट्रैक्टर चलाता था। अशोक की हत्या करने वाली उसकी पत्नी निकिता पतलीकूहल में ही फल मंडी में नग्गर में चौकीदारी का काम भी करती थी। रविवार को उसने अपने पति पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी।
from https://ift.tt/uEMfFvV
Comments
Post a Comment