'@#$! की सरकार से लेकर पलंग पर सुतल', वो 4 मौके जब अनंत सिंह की बात पर ठहाका लगा हंसे लोग

पटना: छोटे सरकार, विधायक जी, दादा... ऐसे और भी न जाने कितने नाम। मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को पसंद करने वाला एक अलग तरह का तबका है। ये वो तबका है जो छुट्टे मुंह अपनी बात कहना और सुनना पसंद करता है। आपराधिक मामलों को अगर थोड़ी देर के लिए किनारे रख दिया जाए तो अनंत सिंह की एक दूसरी छवि भी है, जो है मुंहफट नेता की। आप सवाल कैसा भी पूछें, जवाब ऐसा मिलेगा कि मत पूछिए। एक दम ठेठ देसी। अनंत सिंह बिहार के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनसे आपको सवाल का जवाब तो मिलेगा लेकिन एकदम जुदा अंदाज में। जवाब भी ऐसे कि बगैर हंसे आप रह ही नहीं पाएंगे।

जवाब नंबर 1- बिहार में @#!# के सरकार है

ये वाकया कुछ साल पुराना है। एक यूट्यूबिंग साइट के संवाददाता पटना में अनंत सिंह की कवरेज करने पहुंचे। उस वक्त अनंत सिंह आपराधिक मामले में जेल में थे। वो पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। इसी बीच पत्रकार वहां पहुंच गए। इनमें से एक ने अनंत सिंह से सवाल पूछा कि समर्थक आपके पीछे अभी भी आ रहे हैं। जवाब में अनंत सिंह ने कहा- त हम का कहें समर्थक के, सबके हेरा (गायब) जाएला कहें।' इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि आप बार बार आरोप लगा रहे हैं कि आपको फंसाया गया है। जवाब में फिर से अनंत सिंह ने हंसा दिया, उन्होंने कहा- तोरा नहीं जना रहा है। मतलब तुम्हें नहीं दिख रहा है। इसके बाद पत्रकार का आखिरी सवाल था कि जदयू-बीजेपी कह रही है कि हमलोग कार्रवाई कराते हैं, सुशासन की सरकार है। इस पर अनंत सिंह ने जो कहा वो हम पूरा नहीं लिख सकते। लेकिन इस जवाब के बाद पत्रकार बगलें झांकने लगे और अनंत सिंह अपनी चाल में आगे बढ़ गए। उस सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा था कि '@#$! की सरकार है।'

जवाब नंबर 2- हवाई जहाज से घूमेंगे

ये वाक्या है 2019 का जब अनंत सिंह ने से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। पत्रकार उनके पास पहुंचे। एक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर से खलबली है। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि बहुत दिन विधायक रह लिए, अब दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद अगला सवाल था कि दिल्ली के बारे में आपको क्या अच्छा लगता है कि आप लोकसभा जाना चाहते हैं। अनंत सिंह के जवाब पर पत्रकार भी हंस पड़े। उन्होंने कहा- यहां गाड़ी से आते हैं, वहां हवाई जहाज से जाएंगे। बहुत शौक है जहाज में चढ़ने का। चढ़ें हैं हवाई जहाज में लेकिन जीत जाएंगे तो बराबर (लगातार) न चढ़ेंगे।

जवाब नंबर 3- गोर से पैदल जाएंगे गांधी मैदान

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ही अनंत सिंह का एक पत्रकार ने इंटरव्यू लिया। पत्रकार ने अनंत सिंह से कुछ सवाल पूछा, जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि हमको आपका भसवे (भाषा) समझ नहीं आ रहा है। इसके बाद सवाल पूछा गया कि कैसे जा रहे हैं पटना की रैली में। तो अनंत सिंह बोले कि गोर (पैर) से जाएंगे पैदल। इस जवाब पर भी लोग खूब हंसे।

जवाब नंबर 4- कहिया पलंग लगा कर सुतल था

ये तो एकदम ताजा मामला है। एक पत्रकार अनंत सिंह से तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछ रहे थे। इसी बीच उनसे सवाल पूछा गया कि तेजस्वी यादव खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं। तो अनंत सिंह ने जवाब में कहा कि कहिया पलंग लगा कर सुतल था। मेहनत जेकरा चुनाव है ऊ सब कर रहा है। जो न कर रहा है उसका नाम बता दीजिए जो होटल में सुतल है। (तेजस्वी कब पलंग लगाकर सोए हुए थे। जिनका चुनाव है वो सब मेहनत कर रहे हैं। एक भी नेता का नाम बता दीजिए जो होटल में सोया पड़ा हो।)


from https://ift.tt/Ay05OMT

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन