झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित, 90.31% पास, ये रहा jacresults.com डायरेक्ट लिंक
JAC Jharkhand Board 10th Matric Result 2024 Declared Direct Link: झारखंड अधिविद्य परिषद् ने झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति झारखंड मौट्रिक टॉपर 2024 बनी हैं। रांची स्थित JAC Board ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जैक मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी किया गया है। झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा ने संयुक्त रूप से JAC Board 10th Class Result 2024 की घोषणा की है।झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर 2024 ज्योत्सना ज्योति को 99.2 फीसदी अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर हैं सना सजोरी। उन्हें 98.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर भी झारखंड की दो बेटियों ने ही जगह बनाई है। इनका नाम है- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या। दोनों को 98.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं।ये प्रेस कॉन्फ्रेंस जैक काउंसिल के सभागार में आयोजित की गई। इसके बाद ऑनलाइन JAC Official Website पर मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया। jacresults.com 10th class डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। डिवीजन वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं-
- प्रथम श्रेणी में पास होने वालों की संख्या- 2,05,110 विद्यार्थी (54%)
- सेकंड डवीजन पास होने वाले- 1 लाख 53 हजार (40.63%)
- थर्ड डिवीजन पास होने वाले- 19,555
- लड़कियों का पास प्रतिशत- 91%
- लड़कों का पास प्रतिशत- 89.70%
Jharkhand Board Matric Result 2024: इन वेबसाइट्स पर जारी
- www.jacresults.com
- https://ift.tt/lV65GQt
- jharresults.nic.in
- इसके अलावा आप indiaresults.com, sarkari ujala, jac ranker समेत अन्य प्राइवेट वेबसाइटों पर भी नतीजे देख सकते हैं। यहां एनबीटी एजुकेशन पर दिए गए लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
JAC 10th Result 2024: ये है झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
- झारखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होम पेज पर JAC Matric Result Link 2024 क्लिक करें।
- अपना JAC 10th Roll Number और JAC 10th Roll Code भरकर सबमिट करें।
- आपका झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2024 सामने दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
- से चेक करने के लिए क्लिक करें।
from https://ift.tt/vI1UqaN
Comments
Post a Comment