फ्रांस का पासपोर्ट बना सबसे ताकतवर, भारत की रैंकिंग को झटका, मालदीव-पाकिस्‍तान का क्या है हाल?

वॉशिंगटन: जियोपॉलिटिक्स में किसी भी देश की सॉफ्ट पावर उसके पासपोर्ट से देखी जाती है। एक मजबूत पासपोर्ट नागरिकों को बिना वीजा की जरूरत के दुनिया भर के देशों में यात्रा करने की इजाजत देता है। देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक करता है। 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट सामने आई है। 2024 में इस लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस है। फ्रांस के पासपोर्ट के जरिए 194 देशों में बिना वीजा के पहुंचा जा सकता है।हालांकि फ्रांस इकलौता देश नहीं है जो पासपोर्ट में नंबर वन है। जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन भी ऐसे देश हैं, जो फ्रांस के साथ खड़े हैं। भारत पिछले साल से एक पायदान नीचे गिरकर 85वें स्थान पर आ गया है। लेकिन अच्छी बात है कि पहले जहां भारतीय पासपोर्ट पर सिर्फ 60 देशों में जाया जा सकता था, वह संख्या अब बढ़कर 62 हो गई है। पाकिस्तान 106 नंबर का अपना रैंक बरकरार रखे हुए है, जो लिस्ट में नीचे से चौथा है। जबकि बांग्लादेश इस साल 101 से 102 पर पहुंच गया है। भारत का पड़ोसी मालदीव 58वें स्थान पर है, जिसके नागरिक 96वें देशों में बिना वीजा जा सकते हैं।

चीन और अमेरिका की क्या है रैंकिंग?

चीन की रैंकिंग में कुछ सुधार देखने को मिला है। चीन 2023 में 66वें नंबर पर था, जो अब 64वें पर पहुंच गया है। क्योंकि चीन ने कोरोना के बाद अपने टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई यूरोपीय देशों को वीजा-फ्री पहुंच प्रदान की है। अमेरिका के पासपोर्ट रैंकिग में भी सुधार देखने को मिला है। पहले यह 7वें स्थान पर था। 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में अब अमेरिका 6वें स्थान पर पहुंच गया। अमेरिका के लोग 189 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

सबसे ताकतवर पासपोर्ट

फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन पासपोर्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं, जिसके जरिए 194 देशों में बिना वीजा जाया जा सकता है। फिनलैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, दूसरे नंबर पर हैं, जिससे 193 देश में बिना वीजा के एंट्री मिलेगी। 192 देशों में बिना वीजा एंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्समबर्ग और यूके हैं। सबसे खराब रैंकिंग वाले टॉप 5 पासपोर्ट में अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, पाकिस्तान और यमन आते हैं।


from https://ift.tt/Lyr5zYX

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन