शादी के 13 साल बाद घर में गूंजी किलकारी, एक-एक मिनट के गैप पर महिला ने जने 3 बच्चे तो मन गया त्योहार

अशोकनगर: कहते हैं देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में देखने को मिला है। जहां शादी के 13 साल बाद महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद इन तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के सीएनसी वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल मे पिछोर तहसील के गांव पडोरा में रहने वाली रीना पति छतर सिंह उम्र 28 वर्ष को प्रसूति दर्द के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। यहां प्रसूता को प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला ने यहां एक-एक मिनट के अंतर से तीन बच्चों को जन्म दिया। जिला प्रबंधन के मुताबिक पहले शिशु के रूप में 5:43 मिनट पर कन्या ने जन्म लिया। इसका वजन 800 ग्राम था। दूसरा शिशु 5:45 पर लड़के के रूप में आया, जिसका वजन 1 किलो 100 ग्राम था। इसके बाद तीसरा शिशु भी लड़के के रूप में 5:46 पर हुआ। इसका वजन 1 किलो 300 ग्राम था। वजन सामान्य बच्चों से कम होने के चलते इन्हें SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां तीनों बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

13 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

प्रसूता के पति छतर सिंह ने बताया कि उनकी शादी को 13 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उनके कोई बच्चा नही था। इसे लेकर उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया और उपचार करवाया। अब 13 वर्ष बाद उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हुई और लगातार डॉक्टरों की देखरेख में उपचार करवाया। जब 6 महीने बाद सोनोग्राफी करवाई तो उसमें तीन बच्चे होना बताया गया। दर्द होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।


from https://ift.tt/oyDHi3K

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन