भारत ने लिखा नया इतिहास, अयोध्या बनेगा हिंदुओं का वेटिकन... राम मंदिर पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट की बातें सुनिए

वॉशिंगटन: भारत में अयोध्या के का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। सोमवार को इसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मंदिर की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। खासकर पाकिस्तान में इसकी कुछ ज्यादा ही चर्चा है। पाकिस्तानी पत्रकार कमर चीमा ने जियोपॉलिटिक एक्सपर्ट साजिद तरार से बातचीत की। इस बातचीत में तरार ने कहा, 'मोदी जी ने अपनी स्पीच में कहा कि यह एक मंदिर का उद्घाटन नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। मेरा मानना यह सच में एक नया युग होगा। यह हिंदू धर्म का 'वेटिकन' बन सकता है। भारत में नया इतिहास लिखा गया।' वेटिकन ईसाई धर्म में पवित्र जगह है।आगे उन्होंने कहा, 'बाबरी मस्जिद बनी, उसके नाम से साफ है कि इसे बाबर ने बनवाई। राम की जन्भूमि हजारों साल पुरानी है। छोटी सी संख्या में आक्रांता आते थे और भारत को लूटते थे। क्योंकि हिंदू एक अहिंसक धर्म है। यही कारण है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी गुलाम बना लिया। अगर मैं खुद को उपमहाद्वीप का एक नागरिक समझ कर कहूं तो आज इंडियन सबकॉन्टिनेंट उठ रहा है और हमें उनकी खुशियों में शामिल होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'एक समय तक हिंदू और मुस्लिम दोनों ही यहां पर अपनी पूजा करते थे। लेकिन अंग्रेजों ने दोनों धर्मों के बीच विवाद बढ़ाया।'

इंटरनेशनल मीडिया की खोली पोल

साजिद तरार ने कहा कि मैंने कल बीबीसी और सीएनएन के लेख पढ़े हैं। उन्होंने ऐसा दिखाने की कोशिश की है कि भारत में मुस्लिम अपने घरों में छिपे हुए हैं। लेकिन मेरे ख्याल में ऐसी बात नहीं थी। अपने हिंदू सिख और भारतीय मुस्लिमों से मैंने इस बारे में पूछा, और उन्होंने इससे साफ मना किया। इसके आगे उन्होंने कहा कि 2000 लोग इस मुद्दे के कारण मारे गए। हमें अब इतिहास से निकल कर साथ रहना होगा। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत बढ़ रहा है। बोइंग इंडिया में प्रोजेक्ट लगा रहा है, विदेश मंत्री जयशंकर ईरान जाते हैं और अब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं।'

पाकिस्तान सुधारे भारत से रिश्ते

पाकिस्तान ने राम मंदिर को लेकर जहर उगला है। पाकिस्तान ने राम मंदिर को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया है। इस पर साजिद तरार ने कहा कि पाकिस्तान को अब आगे बढ़कर भारत से संबंध सामान्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मीडिया इसे चुनाव से जोड़ रही है, और पीएम मोदी को इसका फायदा मिलेगा। क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं है।


from https://ift.tt/dQjYbK8

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन