सीट शेयरिंग पर नीतीश की पार्टी को लालू की दो टूक, राम मंदिर पर भी बड़ा बयान

पटना: को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक नहीं हुई सीट शेयरिंग पर आजरेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान आया है। लालू यादव ने सीट शेयरिंग पर पटना में बुधवार को कहा कि ये सब इतनी जल्दी नहीं होता है। धीरे-धीरे सब काम हो रहा है। लालू यादव से जब पूछा गया कि मकर संक्रांति पर उन्होंने नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया, इसपर उन्होंने कहा कि 'चलिए ये सब बात रहने दीजिए'। आरजेडी सुप्रीमो से जब पूछा गया कि क्या वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे? इसपर लालू ने कहा कि वह नहीं जाएंगे।इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच नाराजगी ही नाराजगी है। लालू यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार उनके बेटे तेजस्वी यादव का राजतिलक कर दें। जब नीतीश कुमार तेजस्वी यादव का राजतिलक कर देंगे तब लालू यादव भी नीतीश को दही का तिलक लगा देंगे। लालू और नीतीश के बीच तय हुआ था कि बिहार सीएम केंद्र की राजनीति करेंगे, लेकिन वह अपनी बात से मुकर गए हैं। 2024 का चुनाव आने तक भी इन लोगों के बीच सीट शेयरिंग नहीं हो पाएगा। नीतीश कुमार बेहद चालू हैं। वह बखूबी जानते हैं कि लालू यादव सजायाफ्ता हैं, इसलिए इंडिया गठबंधन के संयोजक के रूप में इनका नाम कर दिया। नीतीश बखूबी जानते हैं कि सजायाफ्ता को इंडिया गठबंधन के लोग नेता नहीं मानेंगे।जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कोई नाराजगी नहीं है। गठबंधन में सबकुछ ठीक है। हम सभी इसी प्रयास में हैं अच्छे से सीटों का बंटवारा हो जाए। दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव के एजेंडों पर बातें हो रही है।


from https://ift.tt/zLUhdOv

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन