मणिपुर से नागालैंड की तरफ बढ़ रही है राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सेकमाई में हुआ जोरदार स्वागत
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/106856198/photo-106856198.jpg)
इंफाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज सेकमाई से करोंग तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए पहुंचेंगे। कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी को बौथल से यात्रा की शुरुआत की थी। आज रात राहुल गांधी की यात्रा नागालैंड पहुंच जाएगी। राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेताओं ने ध्वजारोहण भी किया।12: 30 am: खुजामा में रुकेगा राहुल की यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह के ब्रेक के बाद अब दोपहर बाद दो बजे फिर से आगे बढ़ेगी। इसके बाद वह 4:30 बजे मणिपुर के माओ गेट पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम के नागलैंड के खुजामा ग्राउंड पर रुकेगी। 11: 30 am: यात्रा के साथ लोगों से बातचीत भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी यात्रा के दूसरे दिन इंफाल पश्चिम के सेकमाई से शुरू हुई।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है। 7: 30 am: सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई यात्रा कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष केईशम मेघचंद्रा ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी। इन राज्यों से निकलेगी यात्राकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। दूसरी यात्रा शुरुआत के 11 दिनों में पूर्वोत्तर के पांच राज्यों को कवर करेगी। आगे चलकर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से निकलकर नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। मणिपुर से मुंबई की यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा 67 दिन तक चलेगी। इस दौरान वह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा मुंबई में 20 मार्च को पूरी होगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ाे यात्रा का पहला चरण कन्याकुमारी से कश्मीर तक किया था। इसमें उन्हाेंने 3000 किलोमीटर की दूरी तय की थी। Bharat Jodo Yatra से राहुल गांधी काफी सुर्खियों में आए थे।
from https://ift.tt/IR6UOHe
Comments
Post a Comment