अयोध्या के लिए आगरा से पैदल निकल पड़े प्रिंस और उस्‍मान, 480 Km दूरी तय कर होंगे रामलला के दर्शन

आगरा: सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए दो दोस्त आगरा से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुए हैं। दोनों दोस्तों में एक एक हिंदू है और दूसरा मुसलमान। उनका कहना है कि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है। दोनों करीब 480 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगे। दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है।ताजनगरी के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं। इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं।

पत्‍नी समीरा खातून ने बढ़ाया उस्‍मान अली का मनोबल

उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने बताया कि वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। लेकिन श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। उस्मान अली ने बताया कि पत्नी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है।


from https://ift.tt/MwVGfk5

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन