पॉवेल पर लगी सबसे पहली बोली, KKR से लड़ाई में राजस्थान ने 7.40 करोड़ में खरीदा

दुबई: में सबसे पहली बोली वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान पर लगी। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को ने सात करोड़ 40 लाख रुपये की भारी-भरकम कीमत में खरीदा। 30 साल के पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। कोलकाता नाइटराइडर्स भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन अंत में बाजी राजस्थान ने मार ली।कैसा है आईपीएल रिकॉर्ड?रोवमैन पॉवेल का यह तीसरा आईपीएल सीजन होगा। 2022 मेगा ऑक्शन में पॉवेल सबसे पहली बार आईपीएल में आए। तब उनका बेस प्राइस 75 लाख था, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। दो साल दिल्ली फ्रैंचाइजी में गुजारने के बाद पॉवेल 17 मैच में 150 की स्ट्राइक रेट से 257 रन ही बना पाए। पॉवेल के बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला था, ऐसे में टीम ने उन्हें 2024 ऑक्शन से पहले रीलिज कर दिया।मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजवेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमैन पॉवेल ने अपनी नेशनल टीम के लिए अबतक कुल 51 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से क्रमश: 979 और 1202 रन निकले हैं। दोनों ही फॉर्मट में वह एक-एक शतक लगा चुके हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल किसी भी बॉलिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं।


from https://ift.tt/ehfd0BP

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन