पाकिस्तान में रहते हुए गर्भवती हुई अंजू? खुद बताई सच्चाई, नसरुल्‍ला संग मारपीट का सच भी बताया

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: अंजू बीते महीने के आखिर में पाकिस्तान से लौटने के बाद तो कुछ दिन के लिए गायब ही हो गई थी। कई दिन बाद गायब रहने के वह मीडिया के सामने आई हैं और बात कर रही है। अंजू ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए हैं। इसमें उसने बच्चों के भविष्य से लेकर पाकिस्तान वापसी जैसी बातों पर अपना रुख साफ किया है। अंजू के बारे में हाल के समय में ये भी चर्चा थी कि वह प्रेग्नेंट है और नसरुल्ला के बच्चे की मां बनने वाली है। इस पर अंजू ने जवाब देते हुए कहा है कि ये अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। साथ ही अंजू ने पाकिस्तान में अपने साथ मारपीट होने की बातों को भी कोरी अफवाह करार दिया है। उसने साफ कहा है कि नसरुल्ला या किसी ने भी उसके साथ कोई खराब बर्ताव नहीं किया, ये सब बिल्कुल मनगढ़ंत बातें हैं।अंजू के पाकिस्तान से लौटने के समय की तस्वीरों और वीडियो के आधार पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होन का दावा कर दिया। ये तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। इस बाबत जवाब देते हुए अंजू ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। ये अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है और वह गर्भवती नहीं है। अंजू ने कहा कि कुछ भी बातें की जा रही हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये भी एक ऐसी ही बात है।

आईएसआई से जुड़ाव को भी कहा अफवाह

अंजू के पाकिस्तान जाकर वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ने की बातें भी कई सोशल प्लेटफॉर्म पर आईं। इस पर भी अंजू ने जवाब देते हुए कहा, मैं पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए गई और कानूनी तरीके से ही वापस लौटी। लौटने के बाद भी भारतीय एजेसिंयों के सवालों के जवाब भी दिए। ऐसे में इस तरह के सवाल कहां से आ रहे हैं कि मैं आईएसआई से मिल गई। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और इस तरह की बातें करने का कोई मतलब भी नहीं है। पाकिस्तान में रहने के अनुभव के बारे में अंजू ने कहा, मैंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे वहां कोई समस्या नहीं हुई। पाकिस्तान की एक बहुत अजीब सी छवि हमारे यहां बनी हुई है लेकिन हम यहां जो कुछ भी सुनते और देखते हैं, वहां वैसा कुछ नहीं है। पाकिस्तान में भी मुझे लोग भारत की तरह ही लगे। जिन लोगों से वहां मेरी मुलाकात हुई और जिन इलाकों में भी मैं गई, सभी ने मेरा स्वागत किया। अंजू ने कहा कि पाकिस्तान में लोग भारतीय फिल्में खूब देखते हैं और यहां के क्रिकेटर्स को भी पसंद करते हैं। अक्सर लोग आकर मुझसे भारतीय क्रिकेटर और एक्टर के बारे में सवाल करते थे।


from https://ift.tt/XY1jFcm

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन