दूल्हा-दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा

: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास रविवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी।ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शवअधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।इसे भी पढ़ें-पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है। फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है।


from https://ift.tt/7wHq6R2

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन