तलाक के बाद फिर हुआ प्यार तो अविवाहित लड़के के माता-पिता ने महिला को दी तालिबानी सजा, बाल काटे फिर निर्वस्त्र किया

अहमदाबाद: के तापी जिले के व्यारा में एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ पांच दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रही तो उसके माता-पिता ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। माता पिता समेत चार लोगों ने पिटाई के बाद निर्वस्त्र करके उसके बाल काट दिए। इस घटना के बाद आदिवासी बहुत तापी जिले के ब्यारा में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनसें महिला सरपंच भी शामिल है। तापी जिले के व्यारा में पुलिस निरीक्षक एन एस चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखड़ी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी एक 26 वर्षीय महिला के साथ बेटे के रिश्ते के खिलाफ थीं।लिव इन रिलेशनशिप पर बवाल जानकारी के अनुसार तापी जिले की व्यारा तहसील के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला की शादी एक युवक से हुई थी। जिससे उसे एक दस साल का बेटा है, लेकिन किसी वजह से पति के साथ तलाक हो गया और बेटे के साथ पीहर में रहने लगी। इस बीच पास के गांव में रहने वाले नीरव नाम के युवक से प्यार हो गया। वे दोनों व्यारा कस्बे में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। 23 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे महिला प्रेमी और सहेली के साथ मोटरसाइकिल पर निकली थीं। वे कपूरा गांव पहुंची थी। तभी करीब एक बजे प्रेमी के माता-पिता और एक व्यक्ति कार में आया। आरोप है कि प्रेमी युवक को उसके माता-पिता एक अलग कार में ले गए, जबकि महिला और उसकी सहेली को अन्य युवक घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद खुशहालपुरा के पास उन्होंने कार रोकी। आरोप है कि प्रेमी के माता-पिता और उनके साथियों ने मिलकर मारपीट की। बाल काटकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। गन्ने के खेत में छिपी महिला महिला ने भागकर गन्ने के खेत में छिपकर अपने को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस निरीक्षक एन एस चौहान के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला एक तलाकशुदा है, जिसे एक साल पहले सुनीता के अविवाहित बेटे से प्यार हो गया था। दोनों हाल ही में व्यारा शहर में एक किराए के घर में एक साथ रहने लगे थे। पुलिस के अनुसार सरपंच के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी में उसके पति और दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में सभी के बयान दर्ज किए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट: भाषा)


from https://ift.tt/KajrkSb

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन