लखीसराय मर्डर केस: पांच साल पहले ही दुर्गा से शादी चुके था आशीष, पत्नी के लिव-इन रिलेशन से था नाराज

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में एक सनकी आशिक ने सोमवार की सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। घटना कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है, जहां घात लगाए सरफिरे आशिक आशीष ने खूनी खेल खेलते हुए एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी। इलाज के दौरान दो भाईयों और एक लड़की की मौत हो गई। जबकि बाकी का PMCH पटना में इलाज चल रहा है। इस मामले में अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आशीष ने जिस लड़की के लिए 6 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, उसके साथ वो पांच साल पहले ही शादी कर चुका है।

आरोपी आशीष और दुर्गा पांच साल पहले कर चुके थे शादी: SP

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष और दुर्गा दोनों ने पांच साल पहले शादी कर ली थी। लेकिन, परिवार वालों को ये शादी मंजूर नहीं थी। इस बीच लड़की दुर्गा झा के रिलेशन किसा और से हो गए। वो पटना में रहकर जॉब कर रही थी। छठ पर ही दुर्गा वापस अपने घर लौटी थी। इसी बीच आशीष और दुर्गा के परिजनों ने बीच भी झड़प हुई। मामला थाने भी पहुंचा था।

आशीष ने आक्रोश में जाकर घटना को दिया अंजाम

पुलिस का कहना है कि आशीष ने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की दुर्गा झा ब्राह्मण समाज की लड़की थी। जबकि लड़का आशीष चौधरी पासी समाज का था। जानकारी के अनुसार, दोनों का प्रेम संबंध परिजनों को स्वीकार नहीं था। लिहाजा दुर्गा की शादी कहीं और कराई जा रही थी। इस वजह से आशीष ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। इस गोलीकांड में दुर्गा, उसके भाई चंदन कुमार और राजनंदन कुमार की मौत हो चुकी है। घटना के बाद आशीष चौधरी फरार है। पुलिस का कहना है कि आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।


from https://ift.tt/Tp37Urx

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन