शादी तय होने से नाराज सिरफिरे ने युवती पर फेंक दिया तेजाब, पुलिस एनकाउंटर में साथी संग पकड़ा गया

महराजगंज: यूपी के की घटना सामने आई है। भिटौली क्षेत्र के एक गांव में 23 साल की युवती पर एक सिरफिरे ने तेजाब फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती की शादी तय होने से नाराज था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। युवती की 11 दिसंबर को शादी होने वाली है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी अनिल वर्मा गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा आरोपी राम बचन भी घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हुआ। इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ चार-पांच दिन पहले इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। तेजाब हमले में घायल युवती और अनिल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे। पीड़िता की शादी तीन महीने पहले तय हो चुकी थी, इसलिए अनिल व्यथित था। हमले में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली गई है जिस पर तेजाब के निशान हैं।

पांच से सात प्रतिशत तक झुलस गया चेहरा और शरीर

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात धरौली गांव में जब युवती अपनी मां के साथ बाजार से वापस घर लौट रही थी, तभी आरोपी एक स्कूटी से उनके पास पहुंचा और युवती पर तेजाब फेंककर भाग गया। इस हमले में युवती का चेहरा और शरीर पांच-सात प्रतिशत तक झुलस गया। वर्तमान में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है।

युवती के घरवाले नहीं चाहते कोई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने शुक्रवार को बताया था कि आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई है। फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिवार से आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। पुलिस की टीम उसके परिवार से मिलने गोरखपुर गई है। युवती की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह पांच से सात प्रतिशत तक झुलस गई है। युवती के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।


from https://ift.tt/9yV1EAF

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन