बेटियों पर गर्व कीजिए... 3 खिलाड़ियों की हैट्रिक से कनाडा को दहलाया, 12-0 से रौंद डाला

सैंटियागो: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में कनाडा के खिलाफ 12-0 से शानदार जीत हासिल की। अन्नू (4, 6, 39 मिनट), दीपी मोनिका (21 मिनट), मुमताज खान (26, 41, 54, 60 मिनट), दीपिका (34, 50, 54 मिनट) और नीलम (45 मिनट) ने गोल किए। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की और कनाडा पर लगातार दबाव डाला और तेजी से बढ़त हासिल की। अन्नू (4 और 6 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो शुरुआती गोल किए।शुरुआत में दो गोल की बढ़त लेने के बाद भी भारत ने अपनी आक्रामक शैली जारी रखी और कनाडा पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, पहला क्वॉर्टर इसी स्कोर पर खत्म हुआ, लेकिन इसके बाद जो मैदान पर तूफान आया कि कनाडा की टीम हिल गई। भारत के लिए पहले क्वॉर्टर की गति दूसरे क्वॉर्टर में भी जारी रही, जिससे उसका दबदबा कायम रहा। उन्होंने लगातार सर्कल में प्रवेश करते हुए कब्जा बनाए रखा जिसके चलते दीपी मोनिका (21 मिनट) और मुमताज खान (26 मिनट) ने एक-एक फील्ड गोल किया, जिससे भारत की बढ़त 4-0 हो गई।इस बीच कनाडा को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे क्वॉर्टर के समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 4-0 की शानदार बढ़त बनाए रखी। अच्छी बढ़त के बावजूद, भारतीय टीम ने तीसरे क्वॉर्टर में भी अपना आक्रामक रुख जारी रखा। दीपिका (34 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दबदबा बनाए रखा जिसके बाद अन्नू (39 मिनट) ने अपनी हैट्रिक पूरी की। जबकि मुमताज खान (41 मिनट) ने मैच का अपना दूसरा गोल किया।इसके अलावा नीलम (45 मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए अंतिम क्वॉर्टर के अंत तक भारत का स्कोर 8-0 कर दिया। भारतीय टीम की गोल करने की भूख चौथे क्वॉर्टर में भी जारी रही। दीपिका (50, 54 मिनट) और मुमताज खान (54, 60 मिनट) ने गोल किए जिससे न केवल दोनों खिलाड़ियों ने अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि भारत की जीत भी हुई। इस तरह भारत ने कनाडा के खिलाफ 12-0 की बड़ी जीत हासिल की। अब भारत टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को जर्मनी से भिड़ेगा।


from https://ift.tt/Md67Zsn

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन