दिव्यांग मॉडल को शादी पंजीकरण कराने को चढ़नी पड़ी सीढ़ियां...दफ्तर से नीचे नहीं आए अफसर, प्रियंका चतुर्वेदी बोली शर्मनाक

मुंबई: महाराष्ट्र की एक दिव्यांग एक्टीविस्ट और मॉडल ने केंद्र सरकार के एक्ससेबिल इंडिया की पोल खोली है। मुंबई में रहने वाली दिव्यांग एक्टीविस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में एक्स) पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने 16 अक्टूबर को शादी की। एक्टिविस्ट ने लिखा है उन्होंने यह शादी खार रजिस्ट्ररार ऑफिस में की। यह ऑफिस दूसरी मंजिल पर था। कार्यालय में जाने के लिए कोई लिफ्ट नहीं थी। अफसर हस्ताक्षर के लिए नीचे नहीं आए और मुझे शादी करने के लिए दो बार सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं।समर्थन में आई प्रियंका चतुर्वेदी मुंबई में रहने वाली विराली मोदी की पोस्ट पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए इस शर्मनाक बनाया है। मैं इस विषय को जरूर उठाऊंगी। विराली मोदी ने अपनी शादी की फोटो को ट्वीट करते हुए। अपने विवाह रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को पोस्ट किया है। विराली का यह ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराली दिव्यांग होने के साथ मॉडल भी हैं। खार रजिस्ट्ररार ऑफिस के अधिकारियों के रवैए की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है।विराली का ट्वीट हुआ वायरल यूजर्स विराली को शादी की शुभकामनाएं देते हुए मुंबई में सरकारी दफ्तरों की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हमजा लकड़वाला ने लिखा है कि मुंबई में कोर्ट और दूसरे सरकारी दफ्तरों में काफी सुधार की जरूरत है।


from https://ift.tt/bEMcni5

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन