कानपुर चिड़िया घर की शान मादा गैंडा मानू की मौत, कुछ दिन पहले बच्चे को दिया था जन्म

कानपुर: उत्तर प्रदेश के से एक दुखद खबर सामने आ रही है। चिड़िया घर की शान हो गई है। अभी कुछ दिन पहले ही मानू ने बच्चे को जन्म दिया था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। में 11 दिन पहले मादा गैंडा मानू ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद मां-बच्चे दोनों स्वस्थ थे और चिड़िया घर की शान बढ़ा रहे थे। शुक्रवार को अचानक मानू खड़े-खड़े बैठ गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मानू की मौत की खबर सुनते ही हर कोई हैरान था। मादा गैंडा मानू पिछले 20 सालों से कानपुर चिड़िया घर की शान थी। मानू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़िया घर पहुंचते थे। मानू अपने बच्चे के साथ बाड़े में रह रही थी। मानू ने 11 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले भी मानू दो बच्चों को जन्म दे चुकी है। बच्चे अभी कानपुर चिड़िया घर में रह रहे हैं। वन रेंजर नवेद इकराम ने बताया कि दोपहर 2 बजे उसकी तबीयत खराब हुई और बेहद कम समय में ही उसकी मौत हो गई। आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


from https://ift.tt/MoBZ3kl

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन