इंग्लैड के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे
नई दिल्ली: वर्ल्डकप में रविवार को होने वाले भारत और इंग्लैड के मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले मैच को नहीं खेल पाएंगे। उनको पिछले हप्ते पुणे में बांग्लादेश मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से पांड्या गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। मेडिकल टीम बेंगलुरु में क्रिकेट अकेडमी में उनका इलाज कर रही है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैच में पांड्या टीम में वापसी कर सकते हैं।पुणे में गेंद रोकने के दौरान हुए थे चोटिल बता दें कि पिछले हफ्ते पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के टखने में चोट लग गई थी। वो मैदान में फिल्डिंग कर रहे थे तभी गेंद को रोकने की कोशिश में उनका बायां टखना मुड़ गया। उन्होंने मैदान पर ही मेडिकल हेल्प ली, लेकिन वो आगे मैच नहीं खेल पाए। वो मेडिकल टीम के साथ मैदान से बाहर चले गए। इस घटना के बाद से भारतीय फैंस के मन में चिंता पैदा हो गई। पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाए। वहीं अब खबर है कि वो रविवार को होने जा रहे भारत बनाम इंग्लैड का भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
from https://ift.tt/Ktg3buo
Comments
Post a Comment