पापा मुझे बचा लो...बर्थडे वाले दिन बरेली की बेटी को दरिंदों ने दिया जिंदगी भर का दर्द

बरेली: उत्‍तर प्रदेश का बरेली जो अपने मशहूर 'झुमका चौक' के लिए जाना जाता था, आजकल किसी और चीज के लिए बदनाम चल रहा है। दरअसल यहां 10 अक्‍टूबर को छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने इंटर की छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। लड़की का एक हाथ और दोनों पैर कट गए। दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस दिन ये घटना हुई, उस दिन लड़की का बर्थडे भी था। कोचिंग से निकलने से पहले उसने सहेलियों संग केक भी काटा था। बर्थडे के दिन शोहदे ने उसे जिंदगी भर का दर्द दे दिया। लड़की के पिता का कहना है कि बेटी ने उन्‍हें फोन कर कहा था कि उसे कुछ लड़के छेड़ रहे हैं। वह गांव में भट्टे के पास खेत की तरह है। यह सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह सरपट घर से भागे पर उन्‍हें खेत की तरफ बेटी कहीं नजर नहीं आई। पिता का आरोप है कि इसके बाद वह तत्‍काल सीबीगंज थाने की तरफ दौड़े। पुलिसकर्मियों से सारी बात बताई लेकिन उन लोगों ने उन्‍हें कागजी कार्रवाई में उलझाए रखा। इसी बीच रेलवे से थाने को जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्रा बुरी तरह घायल हो गई है। पिता का आरोप है कि दो महीने पहले भी छेड़खानी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। योगी सरकार ने इस मामले में पहले ही सीबीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी उप-निरीक्षक नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल आकाशदीप को सस्‍पेंड कर चुकी है।

दूसरी बिरादरी का लड़का प्रेम-संबंध का बनाता था दबाव: पिता

इंटर में पढ़ने वाली छात्रा का 11 अक्‍टूबर को बर्थडे था। इस खुशी में कोचिंग से निकलने के बाद उसने सहेलियों के साथ केक भी काटा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसके साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कोचिंग से घर लौटते वक्‍त कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने उसे रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे धकेल दिया। छात्रा के दोनों पैर कट गए। एक हाथ भी कट गया। वो पटरी पर लहूलुहान हालत में मिली। घरवालों का आरोप है कि दूसरी बिरादरी का एक लड़का विजय मौर्य उनकी बेटी पर जबरन प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसी के चलते वह अक्‍सर उसका पीछा करता था। घटना वाले दिन भी उसने कोचिंग से निकलने के बाद बेटी के साथ छेड़खानी की थी। उसका एक साथी भी साथ में था। फिलहाल आरोपी लड़के को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।


from https://ift.tt/7PatZHo

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन