यूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे बस स्टेशन... नवरात्र में महिलाओं को खास 'गिफ्ट' देकर बोले योगी आदित्यनाथ
अयोध्याः नवरात्र के आठवें दिन ने अयोध्या में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने यहां मिशन महिला सारथी का उद्घाटन किया। इस दौरान 51 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्टेशन की रीढ़ माना जाता है। गांव और शहर के लोग बसों से ही यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पर काम भी शुरू हो गया है। हम इलेक्ट्रिक बसों की ओर भी जा रहे हैं।योगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से कोई प्रदूषण नहीं होता है और आवाज भी नहीं होती है। यानी कि तकनीक का प्रयोग करके हम जीवन में बहुत कुछ बदलाव कर सकते हैं। महिलाओं के लिए नवरात्र का खास तोहफा देकर योगी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी, वह समाज सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा। योगी ने जिन 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चलेंगी। इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी।योगी सरकार की इस योजना से महिलाएं खुश हैं। एक महिला बस कंडक्टर ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि बसों में कंडक्टर के साथ-साथ ड्राइवर भी महिलाएं होंगी। इसके लिए मैं सीएम योगी को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी बहनें अपना डर त्यागें और आगे बढ़ें।
from https://ift.tt/ZjEafeg
Comments
Post a Comment