हरियाणा के भिवानी में कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 5 दोस्तों सहित 6 की मौत

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बलेनो कार में अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे पांच युवकों की मौत हो गई। इस दर्ददनाक हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। दरअसल कार में दोस्त को घर छोड़ने जा रहे युवक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। एक शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।कैसे हुआ हादसापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार युवक अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर के क्लीनर और कार सवार एक अन्य युवक की इलाज के लिए ले जाते हुए मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाडियानाली गाँव निवासी प्रदीप (30), गांव इंदीवाली निवासी रवी (22), नारनौंद के रहने वाले जितेंद्र (30), बुडेड़ा गांव निवासी विकास (28) और नसीब (27) के रूप में हुई है।पुलिस ने कही ये बातकैंटर के क्लीनर की पहचान अभी नहीं हो पाए है। पुलिस ने सभी के शव भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भेज दिए। पुलिस का कहना है कि भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे यह घटना पेश आई है। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बेलेनो कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


from https://ift.tt/6T2YbqB

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन