जौनपुर में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भीड़ ने किया बवाल, जमकर चलीं कुर्सियां
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/103832271/photo-103832271.jpg)
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। बुधवार को गणपति उत्सव का प्रोग्राम था। अक्षरा सिंह को इस प्रोग्राम में बुलाया गया था। जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं और दो गाने गए। इसके बाद जैसे ही अक्षरा सिंह तीसरा गाना जान मारे लहंगा ई लखनऊवा...गाना शुरू किया, वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। 300 से अधिक बाउंसर और तीन थानों की पुलिस भी हालात को नहीं सभाल पाई। अक्षरा सिंह को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। प्रोग्राम केराकत के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने आयोजित कराया था। ये प्रोग्राम नगर के टीडी कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ था। जौनपुर में पहली बार तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और सिंगर हनी सिंह को बुलाया गया था। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रोग्राम तय समय पर शुरू हुआ और हनी सिंह ने स्टेज पर प्रस्तुति दी। इसके बाद अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं। उन्होंने दो गाने गाए। श्रोताओं ने जान मारे लहंगा लखनऊवा... गाने की डिमांड की। अक्षरा सिंह ने जैसे ही गाना शुरू किया, इतने में पब्लिक बेकाबू हो गई और कुर्सियां चलना शुरू कर दिया। स्थिति कंट्रोल न होता देख अक्षरा सिंह को स्टेज शो को छोड़कर भागना पड़ना। प्रोग्राम में बवाल की वजह अश्लील गाने को बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे पवित्र प्रोग्राम में फूहड़ गाने और डांस से लोग काफी नाराज थे। इस वजह से बवाह हुआ। बवाल में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रोग्राम का आज तीसरा और आखिरी दिन है। बुधवार को हुए बवाल को देखते हुए सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए हैं।
from https://ift.tt/fQ12Oq6
Comments
Post a Comment