उज्जैन शर्मसार: खून से लथपथ, अर्धनग्न... महाकाल की नगरी में सड़क पर ढाई घंटे तक भटकती रही रेप पीड़ित बच्ची
उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन शर्मसार होना पड़ा है। 12 साल की बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने दरिंदगी की है। दरिंदगी के बाद पीड़ित बच्ची अर्धनग्न अवस्था में खून लथपथ होकर सड़क पर भटक रही थी। घटना महाकाल थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक पुलिस जवान ने खून देकर उसकी जान बचाई है। मामले में आरोपियों की पहचान अभी नहीं हुई है। दरअसल, एक 12 वर्षीय नाबालिग को अर्धनग्न अवस्था में बड़नगर रोड स्थित मुरलीपुरा क्षेत्र की एक कॉलोनी में घूमती मिली। बताया जाता है कि नाबालिग लगभग 2.30 घंटे तक इसी अवस्था में उस कॉलोनी में घूमती रही। इस दौरान कोई लोगों ने उसने बात भी की लेकिन उसकी बात को कोई समझ नहीं सका। महाकाल थाना पुलिस को जब डायल 100 की मदद से सूचना मिली, जिसके बाद वे उसे तुरंत उसे थाने लाए। गंभीर हालत होने के कारण उसे मेडिकल हेतु चरक अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। वहीं, उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे इंदौर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार है। इस निंदनीय घटना ने बाबा महाकाल की नगरी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन को भी सोचने को मजबूर किया है कि आखिर इस प्रकार की दरिंदगी कैसे हुई।महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक 12 वर्षीय नाबालिग मुरलीपुरा क्षेत्र की एक कॉलोनी में अर्धनग्न अवस्था में घूम रही है। जिसे तत्काल थाने लाया गया। जहां उससे बात करना चाही गई तो वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। तभी उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां मेडिकल में पता लगा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स में भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उसे उपचार के लिए इंदौर भिजवा दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने नाबालिग से बात करनी चाही तो उसकी भाषा यूपी-बिहार की लगी है। उसकी स्थिति खराब है, इसलिए हमने ज्यादा पूछताछ नहीं की है। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने तुरंत मामले में एसआईटी गठन के आदेश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र के 400 कैमरे से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें पीड़िता बदहवास तरीके से गूम रही है। बताया जा रहा है कि वह उज्जैन की रहने वाली नहीं है, इसलिए उसे क्षेत्र के बारे में जानकारी नहीं थी। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि वह प्रयागराज की रहने वाली है। पुलिस मामले में यह जांच कर रही है कि आखिर ये सब कैसे हुआ और किसने किया है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही, फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है।from https://ift.tt/TmANFo7
Comments
Post a Comment