रात के अंधेरे में झील में गिरी कार, सुरेंद्र नगर के बाद गांधीनगर के हादसे में चार की मौत, पिकनिक से लौट रहे थे युवक

अहमदाबाद: के सुरेंद्र नगर कार और ट्रक के बीच हुए एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत के बाद अब गांधीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। गांधीनगर जिले में एक कार झील में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना 18 सितंबर को हुई थी, उन्हें संदेह है कि कार चालक ने अंधेरे और जलभराव के कारण रोड का गलत अनुमान लगाया होगा। हादसे के वक्त कार में पांच लोग मौजूद थे। चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबिक कार चालक अभी भी लापता है। पुलिस ने कहा कि कार राजस्थान से लौट रही थी, तभी दशेला गांव के पास एक झील में गिर गई, जिससे उसमें सवार लोग डूब गए।बारिश और अंधेरे में हादसा एक अधिकारी ने कहा कि कार चालक ने रात के दौरान रोड की स्थिति को गलत तरीके से समझा होगा और अनजाने में वाहन को झील में चला दिया होगा। अधिकारी ने कहा क्योंकि बारिश के कारण साइड की सड़क पर पानी भर गया था। इन पांचों की उम्र लगभग 20 साल के आसपास है। ये सभी करीबी दोस्त थे। 18 सितंबर की रात को राजस्थान से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। वे अहमदाबाद के नरोड़ा क्षेत्र की ओर जा रहे थे, जिनमें से चार नरोड़ा के रहने वाले थे और एक गौरांग भट्ट दशेला गांव का निवासी था। समूह कुछ दिन पहले एक कार में राजस्थान की छुट्टियों की यात्रा पर निकला था। चारों लोगों के शव गांधीनगर जिले के दशेला गांव के पास झील से बरामद कर लिए गए हैं। लापता कार सवार का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।


from https://ift.tt/rEneixm

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन