बेरहम मां-बाप ने नवजात को नाले में फेंका, चूहों ने उंगली-होंठ नोच डाला, नोएडा में 20 परिवार गोद लेने सामने आए

नोएडा: सेक्टर-66 के पास नाले में मिले नवजात को अब इलाज के लिए निजी अस्पताल से चाइल्ड पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की निगरानी में नवजात का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि अब हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर है। चूहों ने पैर की एक उंगली, होंठ और नाक पर जो नोचा था उन घाव का इलाज चल रहा है। साथ ही, नवजात को कुछ चम्मच दूध भी डॉक्टर ने अपनी निगरानी में दिया है। मासूम के साथ हुई इस निर्दयता के बारे में जिसे भी पता चला वो स्तब्ध है। यही नहीं बड़ी संख्या में लोग अब इस नवजात को गोद लेकर अपना बनाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। अब तक 20 से ज्यादा परिवारों ने फेज-3 थाना पुलिस से संपर्क कर बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई है। बहुत से लोग इलाज में भी मदद को भी तैयार हैं।दूसरी तरफ पुलिस इस मासूम को नाले में फेंकने वालों की तलाश में भी लगी हुई है। तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीमों ने सेक्टर-66 और आस पास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले हैं। थाना प्रभारी फेज-3 विजय कुमार ने बताया कि पुलिस बच्चे को फेंकने वालों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं जो लोग गोद लेने के लिए थाने पर आकर या फोन पर संपर्क कर रहे हैं, उनको यह जानकारी दी जा रही है कि थाना पुलिस यह निर्णय नहीं ले सकती है।

राहगीरों की सूचना पर बची जान

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन इसके लिए करना होता है। बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है। इसलिए निजी अस्पताल से चाइल्ड पीजीआई में शिफ्ट कराया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को यह बच्चा नाले में मिला था, मासूम को चूहे नोच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का समय पर निजी अस्पताल में इलाज करवाकर जान बचाई है।


from https://ift.tt/mzVsnMH

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन